
भाजपा ने राज घराने के युवराज लाल निवेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के खेमे से अनिल लोढ़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी अब जोर आजमाइश में लग चुके हैं और जनसंपर्क भी जारी है।
बालोद जिले के डोंडिलोहारा नगर पंचायत में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है क्योंकि एक तरफ भाजपा ने राज घराने के युवराज लाल निवेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के खेमे से अनिल लोढ़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी अब जोर आजमाइश में लग चुके हैं और जनसंपर्क भी जारी है।
भाजपा प्रत्याशी लाल निवेंद्र सिंह ने जहां पिछले 10 साल से कांग्रेस समर्थित अध्यक्षीय कार्यकाल को भ्रष्ट्राचार से भरा हुआ बताया तो कांग्रेस प्रत्याशी अनिल लोढ़ा ने कहा कि हमारे क्षेत्र में मंत्री ने ऐसे विकास कार्य कराए हैं जो मील का पत्थर साबित हुए और कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए नगर का चहुमुखी विकास हुआ है।

कांग्रेस प्रत्याशी अनिला लोढ़ा ने बताया कि पूरे नगर पंचायत में हम घूम-घूम कर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं और इस नगर में जो भी विकास कार्य जनता चाहती है। उसी के हिसाब से ही विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जा रहे हैं, उनसे फीडबैक ले रहे हैं और उसी के अनुसार से हम कार्य योजना बनाएंगे। पार्टी ने हमें विश्वास के साथ मैदान में उतारा है तो हम विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि जो भी यहां पर विकास कार्य होने चाहिए थे वह नहीं हो पाए हैं। लंबे समय से अध्यक्ष के लिए कांग्रेस का कब्जा है और यहां पर केवल ठेकेदारी प्रथा और कुछ आसान का माहौल रहा है। हम यहां पर चाहते हैं कि सुशासन आएगा लोगों के हिसाब से विकास कार्य होंगे और भ्रष्टाचार का नामोनिशान नहीं रहेगा उन्होंने पार्टी का आभार भी व्यक्त किया।